मोदीनगर।  भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल व जिला संयोजक सोशल मीडिया नितिन जिंदल द्वारा भारतीय जनता पार्टी जनपद गाजियाबाद की सोशल मीडिया के विधानसभा संयोजक, मंडल संयोजक व सह संयोजकों की घोषणा कर सूची जारी की है। सूची जारी करते हुए जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल ने सभी संयोजक व सह संयोजकों को बधाई दी और आशा जताई कि आप सदैव पार्टी हित में कार्य करते रहेंगे व आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी की जीत में अहम भूमिका निभाएंगे। सूची में मोदीनगर शहर मंडल संयोजक सौरभ गुप्ता संह सयोजक प्रवीण रूहेला, मोहित उपाध्याय, मोदीनगर देहात मंडल में संयोजक शोभित त्यागी, संह सयोजक अंकित त्यागी, आशीष त्यागी, सीकरी महामाया मंडल संयोजक विनीत कंसल, संह सयोजक विशांक गर्ग, विपिन सैनी, भोजपुर मंडल में संयोजक गौरव शर्मा भटजन व संह सयोजक अंकित त्यागी व प्रशांत त्यागी को मनोनित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *