Modinagar : निष्काम सेवक जत्था द्वारा शहीदी सप्ताह के चलते श्री गुरू गोबिन्द सिंह व चार साहिबजादों की शहादत को याद करते हुए अर्धरात्रि को सङकों पर निकलकर इस कंपकपांती ठंङ में सङक पर जीवन गुजार रहे लोगों को गर्म कपङे जैकेट, जर्सी, कंबल व चाय पीलाकर उनको ठंड से बचानें का प्रयास किया गया।
संस्था के अध्यक्ष जसमीत सिंह ने बताया कि निष्काम संस्था अपनें अस्तित्व में आनें के बाद से ही मानवता की सेवा करती आ रही है। इस अभियान में भी मजबूर व जरूरतमंद लोगों को गर्म कपङे देनें के साथ-साथ शहर में रेपिङ प्रोजेक्ट में काम कर रहे स्टाफ को भी गोविन्दपुरी से मोदीनगर तक चाय का लंगर वितरित किया गया। इसके पश्चात निष्काम परिवार के द्वारा नगर पालिका द्वारा संजय नगर में तैयार किये गये आश्रय स्थल पर पंहुचकर वंहा रात गुजार रहे लोगों को चाय पिलाने की सेवा की गयी। इस दौरान निष्काम टीम के सदस्यों नें निरंतर कोविङ की तीसरी लहर से बचनें के लिए सभी को जागरूक किया तथा सावधान रहने को कहा। संस्था के वरिष्ठ सदस्य अरविंद सिंह द्वारा सभी को बताया गया कि कोविङ के चलते आपको या आपके परिवार में किसी को कोई दिक्कत आन पड़े तो वह निष्काम संस्था की आपदा प्रबंधन सेवाओं का निःशुल्क लाभ ले सकतें हैं। इस आयोजन को सफल बनाने में जगमोहन अरोङा, प्रमोद कुमार,विनय चौहान, राजन चचङा, मंजीत बिंद्रा, ठाकुर रविकांत, मोन्टू छाबड़ा, जसदीप सिंह, सतविन्दर कौर, अनुप्रीत कौर, हरसिमर सिंह का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *