Modinagar : विधानसभा के भोजपुर ब्लॉक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देश के किसानों से जीरो बजट प्राकृतिक खेती पर संवाद कार्यक्रम रखा गया।
आयोजित विकास खंड स्तरीय कृषक संगोष्ठी का शुभारंभ भाजपा के जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल, भोजपुर प्रमुख सुचेता सिंह ने सयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर व किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी, पुष्पेंद्र रावतए, जिला कार्यालय प्रभारी धर्मेंद्र शर्मा, जिला महामंत्री पारुल त्यागी, मंडल अध्यक्ष कुणाल चौधरी, मंडल अध्यक्ष नीटू चौधरी, मुकेश चौहान, आशीष चौधरी, सुधीर चौधरी व काफी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी व किसान सहित ग्राम प्रधान आदि मौजूद रहें।
