मोदीनगर। भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व द्वारा देवेंद्र चौधरी डायमंड को जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा नियुक्त किया गया है। जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा बनाए जाने पर देवेंद्र डायमंड के कार्यालय पर बधाई देने वालों का पूरे दिन ताता लगा रहा। देवेंद्र डायमंड ने शीर्ष नेतृत्व व जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल का आभार जताया और विश्वास दिलाया कि वह संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी का पूर्ण रूप से निर्वाह, पार्टी को मजबूत करने व पार्टी द्वारा किसान हितों में लागू की गई योजनाओं को किसानों तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। देवेंद्र डायमंड को बधाई देने वालों में जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल, विधायक डॉ0 मंजू शिवाच, पालिका चेयरमैन अशोक महेश्वरी, जितेंद्र चित्तौड, नवेंद्र गौड़, अनूप बैसला, देवेंद्र चौधरी, स्वदेश्ज्ञ जैन, अमित चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेता पुष्पेंद्र रावत, कृष्ण वीर सिंह, नितिन मित्तल, विनोद वैशाली, विजय बाल्मीकि, ललित त्यागी, सुनील राठी, प्रिंस राठी, गौरव राठी, प्रशांत तेवतिया, उमंग दहिया, राहुल शर्मा, विनय नेहरा, संदीप चंदेला, विनोद भटनागर, धर्मेंद्र शर्मा, रोहित सक्सेना, दौलत राम जांगिड, राजीव सिंघल, नरेंद्र कुमार सैन, सुमित सिंघल, आकाश शर्मा, अंकित गोयल, अजय प्रधान सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।