Modinagar । अबकी बार डेंगू ने पिछले सालों का रिकार्ड तोड़ दिया है। पहले कभी इतने मामले सामने नहीं आए। मौत भी बहुत कम लोगों की होती थी। सामान्य उपचार के बाद ही मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो जाता था, लेकिन इस बार लगातार मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है।
शहर के पारस हाॅस्पिट्ल के चिकित्सक डाॅ0 राजीव त्यागी ने बताया कि डेंगू से निपटने के लिए सरकारी अस्पतालों में मरीजों को भर्ती व जांच कराने से लेकर इलाज की पूरी व्यवस्था है, लेकिन फिर भी बहुत से लोग मरीज को अस्पताल लाने के बजाय घर पर, फैमली चिकित्सक या झोलाछाप के यहां इलाज कराते हैं। बताया कि कई लोग बुखार आने पर तुरंत मेडिकल स्टोर से गोली लाकर खा लेते हैं। जिससे उनकी हालत बिगड़ जाती है और जब तक सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचते है तब तक देर हो चुकी होती है। उन्होंने बताया कि शहर में डेगू से जितनी भी मौत हुई हैं वह ऐसे ही व्यक्तियों की हुई है। डेंगू को काबू करने के लिए लोगों को जागरूक होना जरूरी है। बुखार, उल्टी, जोड़ों में दर्द होने पर तुरंत सरकारी या नीजि अस्पताल में मरीज को लेकर पहुंचें। डाॅ0 राजीव त्यागी ने बताया कि डेंगू के मरीज को मच्छरदानी में रखना जरूरी है। डेंग के लक्षण दिखाई देने पर घर में साफ सफाई के साथ ही पानी ना जमने दे ओर मरीज को गंभीरता से लें, लापरवाही घातक हो सकती है।
