मोदीनगर। शनिवार सांय महिला के साथ दबंगों ने घर में घुसकर छेड़खानी की। विरोध करने पर दबंगों ने महिला के साथ मारपीट की। पीड़ि महिला ने दबंगों के विरूद्व थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
निवाड़ी थानान्तर्गत एक गांव निवासी महिला गृहणी हैं। उनके पति किसान हैं। शनिवार रात पति पड़ोस में ही किसी काम से गए थे। महिला घर पर अकेली थी। आरोप है कि इसी बीच पड़ोस में रहने वाले दबंग उनके घर में आकर गाली गलौज करने लगे। महिला ने उन्हें घर से जाने के लिए कहा तो वे उनके साथ छेड़खानी करने लगे। विरोध करने पर पर महिला के साथ मारपीट की। मारपीट में महिला के हाथ व सिर में चोट आई। चीख पुकार सुनकर जब आसपड़ोस के लोग वहां आने लगे तो आरोपित मौका पाकर फरार हो गए। महिला ने पति के साथ निवाड़ी थाने पहुंचकर आरोपितों के खिलाफ शिकायत की। मामले में निवाड़ी थाना प्रभारी सतीश कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच चल रही है। महिला के बयान भी दर्ज करा दिए गए हैं। आरोपितों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *