Modinagar। तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान वादकारियों ने अपनी- अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। इनमें से दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण हुआ, जबकि अन्य शिकायतों की जांच एसडीएम ने संबंधित विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को सौंप दी।
एसडीएम शुभांगी शुक्ला की अध्यक्षता में शनिवार को समाधान दिवस आयोजित हुआ। पुलिस विभाग की सर्वाधिक शिकायतें आईं। शुभांगी शुक्ला ने शिकायतों पर त्वरित कार्रवाही किए जाने के आदेश दिए ओर लापरवाही पर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी। इस दौरान सीओ सुनील कुमार सिंह, तहसीलदार तहसीलदार, न्यायिक देवेंद्र मिश्रा, ईओ शिवराज सिंह, खाद्य आपूर्ति निरीक्षक सौम्या पाठक समेत तमाम विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
कुछ अधिकारी रहे नदारद
शासन स्तर से कुछ भी दावे किए जा रहे हैं, लेकिन वास्तविकता इसके पूरी तरह विपरीत है। हालत यह है कि संपूर्ण समाधान दिवस जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम को लेकर भी विभागीय अधिकारी गंभीर नहीं है। शनिवार को भी कई विभाग के अधिकारी संपूर्ण समाधान दिवस से अनुपस्थित रहे। इन विभागों के अधिकारियों को नोटिस जारी किए जाने की बात कही गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *