Modinagar । भारत की पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की 104 वीं जयंती शहर कॉग्रेस कमेटी मोदीनगर के तत्वाधान में शहर अध्यक्ष आशीष शर्मा की अध्यक्षता में स्थानीय कपडा मिल स्थित इन्दिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर मनाई गई।
इस अवसर पर शहर कॉग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आशीष शर्मा ने इंदिरा गाँधी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि श्रीमती इंदिरा गांधी ने देश के लिए जो त्याग और बलिदान दिया है उसे देश का एक-एक नागरिक कभी नही भूल पायेगा। श्रीमती गांधी की कार्यकुशलता और सफल नेतृत्व का विश्व में लोहा माना जाता था। इंदिराएक महान नेता व भारत देश को पूरी विश्व में अग्रिम पंक्ति में खडा करने वाली नेता थी। इंदिरा ने देश के बैकों कर राष्ट्रीयकरण किया। उन्होनें अपने कुशल नेतृत्व का परिचय देते हुए पाकिस्तान के दो टुकडे कर बांगलादेश का निर्माण किया पूरे विश्व में भारत के शौर्य का परिचय कराया। इस अवसर पर मुख्य रूप से इंटक प्रवक्ता सुरेश शर्मा, मंजू राणा, शहर महासचिव नंदकिशोर शर्मा, शारदा सैन, सचिव गुलबीर भारद्वाज, इन्द्रा शर्मा, निर्मल पॉल, ममता शर्मा, पवन कोरी, पोलूस मसीह, इन्द्रा पॉल, नईमखान कामगार कांग्रेस अध्यक्ष, रविन्द्र कुमार, रामप्रवेश शर्मा, अरूण शर्मा, अरमान मेहदी, महेश दत्त शर्मा, अमन सहित कांग्रेसजन मौजूद रहें।
