Modinagar : क्रिसमस का पर्व शनिवार को मोदीनगर व  आसपास के क्षेत्रों में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना की गई। प्रभु यीशू के जन्म दिवस से लेकर उनकी निधन तक जीवन पर प्रकाश डाला गया। शहर से लेकर गांवों तक उनके संदेश को जन-जन तक पहुंचाया गया। ईसाई समाज के लोगों ने चर्च में जाकर प्रार्थनाएं कीं और एक दूसरे को क्रिसमस की बधाईयां भी दीं।
विशेष प्रार्थना का आयोजन
गोविन्दपुरी स्थित गिरजा घर विशेष प्रार्थना कराई। ईसाइयों के पवित्र ग्रंथ बाइबिल में बताई गई मान्यताओं के अनुसार प्रभु यीशु का जन्म इजरायल के शहर बेथलेहेम में चार ईसा पूर्व हुआ था। कहते हैं परमात्मा का संकेत पाकर यूसुफ ने मरियम से विवाह किया और फिर उनकी संतान हुई और उनका नाम यीशू रखा गया। माना जाता है कि यीशू और उनके पिता पेशे से बढ़ई थे। बचपन से ही वे पिता के काम में उनका हाथ बंटाते थे। 30 वर्ष की आयु तक आते-आते उन्होंने मानवता के कल्याण के लिए काम करना शुरू कर दिया और फिर वह जगह-जगह जाकर लोगों को उपदेश देते थे।
उनका ऐसा करना यहूदी धर्म के कट्टरपंथियों को अच्छा नहीं लगा और उनका विरोध किया जाने लगा। फिर एक दिन उन्हें रोमन गर्वनर के सामने पेश किया और उसने उन्हें सूली पर चढ़ाने की सजा सुनाई। गुड फ्राइडे के दिन उन्हें सूली पर चढ़ा दिया गया। कहते हैं कि सूली पर चढ़ाए जाने के बाद ईश्वर के चमत्कार से यीशू फिर से जीवित हो गए और फिर उन्होंने ईसाई धर्म की स्थापना की।
ऐसी मान्यता है कि प्रभु यीशु के जन्म की खुशी में ईसाई समुदाय के लोग क्रिसमस का त्योहार मनाकर अपनी खुशी जाहिर करते हैं। कहते हैं प्रभु यीशु का जन्म गौशाला में हुआ था। जिस तरह जन्माष्टमी में घरों में श्रीकृष्ण की झांकी बनाई जाती है, उसी तरह प्रभु यीशु की याद में कुछ लोग घर में गौशाला बनाते हैं। इन झांकियों में यीशु की देखभाल करने वाले गडरियों को भी दर्शाया जाता है।
सांता क्लॉज ने बाटें उपहार
हो-हो-हो-कहते हुए लाल-सफेद कपड़ों में बड़ी-सी सफेद दाढ़ी और बालों वाले सांता क्लॉज ने कईस्थानों पर बच्चों का जमकर मनोरंजन किया ओरउपहार में अनेक गिफ्ट बाटें। कंधे पर तोहफों से भरी पोटली, हाथ में क्रिसमस बेल लिए सांता क्लॉज का इंतजार हर बच्चे को रहता है। पश्चिमी देशों की बात छोड़ दी जाए तो अधिकतर देशों के लोग नहीं जानते कि सांता क्लाज कौन हैं और कहां से आते हैं। सांता की तरह उनका इतिहास भी बहुत ही निराला है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *