Modinagar । प्रदेश के छह स्थानों से प्रारंभ हो रही भाजपा जन विश्वास यात्रा को लेकर मोदीनगर में भी भाजपाइयों में काफी उत्साह है।
भाजपा के जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल को कहना है कि यह यात्रा जन-जन के अंदर उत्साह भरने का काम करेगी। प्रदेश में फिर भाजपा की सरकार बनेगी। दिनेश सिंघल ने जन विश्वास यात्रा के संबंध में महानगर स्तर, मंडल पदाधिकारियों और मोर्चा पदाधिकारियों के साथ यात्रा के सफल संचालन के लिए बैठकों का दौर जारी है। कहा कि 25 दिसंबर को यंहा यात्रा पहुंच जाएगी, इसका पूरी भव्यता से स्वागत करेंगे।
यात्रा के संबंध में कार्यकर्ताओं को जो दायित्व सौंपे गये हैं उनकी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि करीब 1 दर्जन स्थानों पर यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा। यात्रा का उद्देश्य लोगों का भाजपा के प्रति विश्वास को परखना है। जनमानस अपने उत्साह से मोदी और योगी को बता दें कि जनता उनके साथ है, भाजपा सरकार की योजनाओं से न केवल जनपद गाजियाबाद अपितु पूरा देश और प्रदेश लाभान्वित हो रहा है। हर तरफ जन विश्वास यात्रा की ही हुंकार हो जिससे हर व्यक्ति यात्रा आने पर भव्य स्वागत करे।
