मोदीनगर। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष, एमएलसी व पूर्व वरिष्ठ आईएएस का यंहा भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कहा कि देश का ब्राहमण व त्यागी हर वर्ग को साथ लेकर चलता है।
वरिष्ठ भाजपा नेता व पालिका सभासद आशीष त्यागी व पूर्व भाजपा सांसद प्रतिनिधि व शिक्षाविद्व नीरज त्यागी के आहवान पर यंहा एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पंहुचे भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष, एमएलसी वरिष्ठ आईएएस अरविंद कुमार शर्मा ने कहा कि देश का ब्राहमण व त्यागी हर वर्ग कासे साथ लेकर काम करने पर विश्वास करता है। उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक लोगों को भेदभाव पैदा करने का प्रयास कर रहे है। जबकि हममें कोई भेदभाव नही है। उन्होंने कहा कि देश के सभी त्यागी ब्राह्मण एक हैं। कार्यक्रम मंे उपस्थित नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों व नगर पालिका मोदीनगर के सभासदो को अरविंद शर्मा व आशीष त्यागी द्वारा सयुक्त रूप से प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा  पुलवामा हमले के आतंकवादियों को ढेर करने वाली घातक टीम के जाबांज सिपाही शिखर चैधरी (सेना मेडल) को भी सम्मानित किया गया। आशीष त्यागी द्वारा अरविंद शर्मा को भगवान परशुराम की प्रतिमा भेट की गयी। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल, विधायिका डाॅ0 मंजू शिवाच, सांसद प्रतिनिधि विनोद गोस्वामी, चेयरमैन अशोक माहेश्वरी, सतेंद्र त्यागी, पुष्पेंद् रावत, मोहित शर्मा, डॉ0 राजीव त्यागी, अजय चैधरी, विपिन त्यागी, अरुण त्यागी, अमन नेहरा, राकेश त्यागी, सुरेश त्यागी, अजय त्यागी, अशोक त्यागी, यगदत्त त्यागी, शशिकांत त्यागी आदि लोग कार्यक्रम मे उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *