Modinagar । शनिवार रात चार बदमाशों ने हथियारों से आतंकित कर  एक युवक से बाइक व बीस हजार रुपये की नकदी लूट ली। विरोध करने पर बदमाशों ने युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
जनपद बागपत के गांव घटौली निवासी विनीत त्यागी गाजियाबाद एक निजी कम्पनी में नौकरी करते है। वह बाइक से गांव घटौली से गाजियाबाद आते जाते है। शनिवार रात को वह डयूटी समाप्त करके वापस गाजियाबाद से अपने गांव जा रहे थे। जब वह कुम्हैड़ा महमदपुर मार्ग पर रात करीब 8.20 बजे पुलिया के पास पहुंचे तो रास्ते पर पत्थर पडे़ हुए थे। विनीत त्यागी ने बाइक रोककर जैसे ही पत्थर उठाने लिए नीचे उतरे तो इसी बीच चार बदमाशों ने उसे घेर लिया। इसके बाद बदमाशों ने तमंचे के बल पर विनीत से बाइक, बीस हजार रुपये की नकदी, मोबाइल व अन्य सामान लूट लिया। लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने विनीत के साथ मारपीट की। इतना ही नहीं बदमाशों ने युवक को कपडे उतारकर उनसे हाथ पैर बांधकर खेत मेे फेंक दिया। विनीत त्यागी किसी तरह हाथ पैर खोलकर घर पहुंचे और परिजनों को घटना की सूचना दी। पीड़ित ने इस संबंध में थान में तहरीर दी है। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *