Modinagar । रोटरी क्लब ऑफ मोदीनगर सिटी द्वारा द्वितीय रोटरी-डे उत्सव में ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न स्कूलों के करीब 200 से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेरा।
रोटरी क्लब ऑफ मोदीनगर सिटी द्वारा गोविन्दपुरी स्थित छाया पब्लिक स्कूल में आयोजित इस प्रतियोगिता का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि स्कूल के चेयरमैन अखिलेश द्विवेदी, उपनिरीक्षक चैकी गोविन्दपुरी धर्मेंद्र बालियान व उपनिरीक्षक अशोक कुमार, छाया पब्लिक स्कूल के उपाध्यक्ष डाॅ0 अरूण त्यागी सहित क्लब के मोदीनगर अध्यक्ष रो0 भानु गुप्ता ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर की। प्रतियोगिता में गोविन्दपुरी स्थित डेफोडिल्स प्ले स्कूल, छाया पब्लिक स्कूल, ज्ञान दीप पब्लिक स्कूल सहित करीब आधा दर्जन स्कूलों के केजी से 12 वीं तक के 200 से अधिक बच्चों ने अपनी कला का बेहतरीन प्रदर्शन कर जलबा बिखेरा। रोटरी अध्यक्ष भानु गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता का परिणाम दो दिन के भीतर निर्णायक भूमिका निभा रहे आईएफए के प्रभारी प्रशान्त झा व भोतेन्द्र कुमार द्वारा घोषित कर दिया जायेंगा। इस दौरान बतौर मुख्य अतिथियों ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियागिताओं से बच्चों में दबी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का अवसर मिलता है। अतिथियों ने चाचा नेहरू की जयंती पर चिल्ड्रन-डे मनाने के महत्व पर भी प्रकाश डाला। इस अवसर पर अतिथियों को क्लब की ओर से सम्मान स्वरूप से प्रशिस्त पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान डेफोडिल्स पब्लिक सकूल से चेयरपर्सन वंदना बद्ववार, पूजा शर्मा, क्लब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरूण वर्मा, प्रदीप गोयल, अमित गुप्ता, सुबोध गर्ग, अजय शर्मा, विशाल जैन, हरेंद्र शर्मा, गौरव गोयल आदि मौजूद रहें।
