Modinagar । पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से नशीली गोली बरामद की है। पकड़ा गया युवक ग्रामीण क्षेत्र में नशीला पदार्थ सप्लाई करने का काम करता है।
भोजपुर थाना प्रभारी मुनेश कुमार ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली किएक्सप्रेस-वे मार्ग से मंसूरी से एक युवक नशीला पदार्थ बेचने के लिए आ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने चैकिंग अभियान शुरू कर दी। गांव भोजपुर पुल के पास एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 110 ग्राम अल्प्राजोलम गोली बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
