Modinagar । श्री गुरु नानक देव के 552  प्रकाश पर्व गुरुद्वारा साहिब श्री गुरु सिंह सभा गोविंदपुरी में बड़े श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम में विधायक डॉ0 मंजू शिवाच व गोविंदपुरी चैकी प्रभारी सम्मानित व्यक्तियों ने गुरुद्वारे मे माथा टेका व लंगर ग्रहण किया। गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सुखबीर सिंह नैयर ने गुरु नानक जी की जीवनी पर प्रकाश डाला। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने विधायक डाॅ0 शिवाच का अभिनन्द किया। इस महापर्व के उपलक्ष पर सुरजीत सिंह ढिल्लो, बलविंदर सिंह, अरविंद सिंह, भूपेंद्र पाल सिंह, दलबीर सिंह बेदी, मनमोहन सिंह, निर्मल सिंह, जसवंत सिंह, नवदीप बत्रा, सुरेंद्र राजन, करनजीत सिंह सचदेवा, तरनजीत सिंह सचदेवा, हरेंद्र अरोड़ा, अमितेश जैन, गुरमीत सिंह, सुरेंद्र अरोड़ा, हरजीत सिंह, मनप्रीत सिंह, निर्मल सिंह, सरबजोत  सिंह, अजय ग्रोवर, चरणजीत सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *