Modinagar । गांव सारा मेें शनिवार सायं करीब तीन बजे करीब 13 बीघा ईख जलकर नष्ट हो गई। परिजनों और ग्रामीणों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
शनिवार सायं करीब तीन बजे गांव सारा में ग्रामवासी अनिल त्यागी पुत्र महेश कुमार, हमेंद्र त्यागी पुत्र महेश चंद, गिरिश पुत्र रमेश चंद, संजीव पुत्र रमेश चंद सभी एक ही परिवार तथा एक अन्य ग्रामीण धर्मवीर पुत्र ईश्वर की करीब 13 बीघा ईख जलकर पूरी तरह से नष्ट हो गई। अनिल त्यागी ने बताया आग का कारण अभी पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हुआ है। ईख के ऊपर से उच्च शक्ति की लाइन जा रही है। संभवत तारों के टकराने के कारण ईख में आग लगी हो। उन्होंने बताया कि किसी गांववासी द्वारा ईख में आग लगने की सचू्ना पर परिवार के साथ गांव के लोग मौके पर पहुंचे। सभी लोगों ने मिलकर करीब दो घंटे में विकराल आग पर काबू पाया गया। त्यागी ने बताया कि यदि आग पर जल्दी काबू नहीं पाया जाता तो और ज्यादा नुकसान हो सकता था। उन्होंने बताया कि करीब तीन लाख की ईख जलकर नष्ट हो गई। उन्होंनें बताया कि 100 नंबर पर डायल किया, लेकिन नेटवर्क नहीं मिलने के कारण संपर्क नहीं हो सका।
