Modinagar : नेहरू युवा केंद्र गाजियाबाद के तत्वावधान में महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज गोविन्दपुरी ब्लाक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला युवा अधिकारी देवेन्द्र कुमार द्वारा किया गया।
एनवाईवी गौरव शर्मा और भानू तोमर के संयोजन में हुई प्रतियोगिता की 3000 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान चिंटू फजलगढ, द्वितीय स्थान अमन कुमार फजलगढ, व तृतीय स्थान मोहित कुमार भटजन ने प्राप्त किया। वहीं 1600 मीटर दौड़ में सागर खंजरपुर प्रथम, बालू बखरवा ने द्वितीय और तृतीय स्थान रोहित भटजन ने प्राप्त किया। इसी प्रकार 400 मीटर बालिका दौड़ मे तनिशा गोविन्दपुरी प्रथम, माही  गोविन्दपुरी द्वितीय और नरगिस बिशोखर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । इसी प्रकार महिला कबड्डी प्रतियोगिता में अमराला की टीम ने प्रथम और विशोखर की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। व्यवस्था में राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक, भानू तोमर एवं गौरव शर्मा भोजपुर, तालिब लोनी व रेनू मुरादनगर, नेहा कश्यप रजापुर के अलावा व्यूटीशियन प्रशिक्षण केन्द्र की प्रशिक्षिका कोपल भी उपस्थित रही। संचालन नेहरू युवा केन्द्र के लेखा व कार्यक्रम सहायक मुकन्द वल्लभ शर्मा ने किया। कार्यक्रम में अंकित कुमार बखरवा का सहयोग रहा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *