मोदीनगर :बहुजन समाज पार्टी के तत्वधान एक बैठक का आयोजन किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व राज्यमंत्री व मंडल प्रभारी दयाराम सैन, मेरठ मंडल प्रभारी मनोज जाटव रहे। बसपा के वरिष्ठ पदाधिकारी मोहित जाटव ने उनका स्वागत किया। इस दौरान दयाराम सैन ने कहा कि नौ अक्टूबर को बसपा संस्थापक काशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर विशाल रैली होगी। जिसमें प्रदेश के प्रत्येक हिस्से से लोग शामिल होंगे। इस रैली में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का लोगों ने आह्वान किया गया। कहा लोग रैली को सफल बनाने में सहयोग करें। इस मौके पर महेश प्रजापति, रामरूप बौद्ध, नरेंद्र, सतेंद्र प्रधान, मांगेराम, नदीम चौधरी, आनंद शर्मा आदि उपस्थित रहे।
