मेरठ। कांवड़ यात्रा की सभी तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएं। इस बार कांवड़ यात्रा में जनभावनाओं और आस्था के साथ ही कोविड प्रोटोकाल का भी सख्ती के साथ पालन कराया जाए। कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सकुशल व सफल संचालन में किसी भी तरह की कोताही न की जाए।

शुक्रवार शाम मुख्यमंत्री ने सभी मंडलायुक्तों और पुलिस अफसरों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कांवड़ यात्रा-2021 की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान कोविड प्रोटोकाल का पालन कराने के लिए कांवड़ सेवा संघों से बात की जाए। महामारी से बचाव के लिए सतर्कता व सावधानी बरती जाए। देवालय, शिवालय और धर्मशालाओं में कोविड हेल्प डेस्क, कोविड केयर सेंटर, एंबुलेंस सेवा, हॉस्पिटल में आरक्षित बेड आदि उपलब्ध रहें। इंफ्रारेड थर्मामीटर, पल्स ऑक्सीमीटर, सैनिटाइजर की भी व्यवस्था की जाए। कांवड़ यात्रा तथा मंदिरों के रास्तों पर विशेष साफ-सफाई, पथ प्रकाश, बिजली के जर्जर और झूलते तारों को ठीक करना सुनिश्चित किया जाए। विद्युत आपूर्ति और पेयजल सहित यात्रियों के लिए जन-सुविधाओं की भी उपलब्धता रहे। कमिश्नर, एडीजी जोन तथा आइजी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *