मेरठ में ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में 12 सीटों में से छह पर भाजपा के प्रत्याशियों के निर्विरोध चुने जाने तय हो गए हैं। छह ब्लॉक में एक-एक प्रत्याशी ने ही नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। माछरा ब्लॉक की बात करें तो यहां पर दो प्रत्याशियों ने पर्चे भरे हैं। भाजपा ने यहां पर कोई प्रत्याशी घोषित नहीं किया है, लेकिन यहां चुनाव लड़ रहे अशोक त्यागी और ब्रजवीर सिंह दोनों भाजपा से ही हैं।  ब्लॉक में भी ऐसा ही हुआ है। यहां भी भाजपा ने किसी प्रत्याशी का नाम घोषित नहीं किया है,

मवाना में भाजपा प्रत्याशी गीता पायल के सामने गीता वर्मा ने नामांकन किया है। गीता वर्मा के ससुर रालोद के नेता रहे हैं। सरूरपुर में भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र ने पर्चा भरा है। इसके अलावा यहां से मनोज, प्रवेश और कविता ने पर्चा भरा है। इनको अभी किसी पार्टी ने समर्थन नहीं दिया है। परीक्षितगढ़ में भाजपा के प्रत्याशी ब्रहम सिंह ने पर्चा भरा है, दूसरा पर्चा यहां कंवरपाल सिंह ने दाखिल किया है। हस्तिनापुर में सबसे ज्यादा चार-चार प्रत्याशियों ने पर्चे भरे हैं। भाजपा से नितिन पोसवाल ने नामांकन किया है। इनके अलावा आरुषी, सन्नी चौहान और सचिन ने पर्चा भरा है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *