पुलिस ने आरोपी पत्नी को भेजा जेल

मोदीनगर: नगर की संजयपुरी कॉलोनी में विवाद होने पर दांतों से पति विपिन की जीभ काटकर अलग करने वाली विवाहिता ईशा को कोई मलाल नहीं है। पति विपिन अभी भी गंभीर है, जबकि ईशा पुलिस गिरफ्त में मुस्कराती रही। विवाहिता का आरोप है कि पति प्रताड़ित करता था इसलिए उसने ऐसा किया। पुलिस ने ईशा का चालान कर दिया। मोदीनगर की संजयपुरी कालोनी के विपिन कुमार एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। उनकी शादी छह महीने पहले ही मेरठ के मलियाना फाटक की ईशा से हुई थी। सोमवार रात को विपिन और ईशा के बीच घर में अंडा करी बनाने को लेकर विवाद हुआ। ईशा अंडा करी बनाने को बोल रही थी, जबकि विपिन मना रहा था। उस समय तो स्वजन ने विवाद शांत करा दिया। जिसके बाद विपिन और ईशा कमरे में सोने चले गए। रात में फिर से दोनों के बीच हुआ। इसी बीच ईशा ने दांतों से विपिन की जीभ काटकर अलग कर दी। विपिन को खून से लथपथ हालत में माेदीनगर के अस्पताल ले जाया गया, जहां से हायर सेंटर मेरठ रेफर किया गया। जहां उनकी सर्जरी हुई है। अब भी स्थिति बोलने लायक नहीं है। पुलिस ने मामले में विपिन की मां गीता की तहरीर पर केस दर्ज किया था। गीता ने आरोप लगाया कि ईशा आए दिन विपिन पर बीडी व शराब लाने का दबाव बनाती थी। एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने बताया कि ईशा को जेल भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई चल रही है। विपिन की मेडिकल रिपोर्ट आदि को भी पुलिस केस डायरी का हिस्सा बनाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *