मोदीनगर :कोतवाली क्षेत्र की नेहरू कॉलोनी में ससुरालियों को दहेज़ में कार नहीं मिलने पर विवाहिता को घर से निकालने का मामला सामने आया है। आरोप है कि ननद पर चाकू दिखाया साथ ही विवाहिता को फंदे पर लटकाने की धमकी भी दी। मामले में पुलिस ने पति समेत पांच ससुरालियों पर केस दर्ज कर लिया है। नेहरू कालोनी की अदिति पंवार के मुताबिक उनकी शादी 2023 में मेरठ के कासमपुर में हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल के लोग उन्हें दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। आए दिन मायके से कार लाने के लिए कहने लगे। विरोध पर मारपीट करने का भी आरोप है। परिवार बना रहे इसलिए अदिति सब सहती रही। लेकिन आरोपितों का उत्पीड़न बंद नहीं हुआ। अदिति के मुताबिक, कुछ दिन पहले ही ननद उनके सामने चाकू लेकर खड़ी हो गई। इतना ही नहीं, पति ने शराब के नशे में उनके साथ कई बार मारपीट की। कई बार पंचायत भी हुई। अब कुछ दिन पहले आरोपितों ने उन्हें घर से निकाल दिया। धमकी दी यदि बिना कार के लिए आई तो अंजाम भुगतने को तैयार रहना। विवाहिता तभी से अपने मायके मोदीनगर में ही रह रही हैं। उनकी तरफ से मोदीनगर थाने में शिकायत दी गई। एसीपी मोदीनगर ने बताया कि पति विपुल, ससुर सुधीर चौधरी, सास बबीता, ननद काेमल व ननदोई शोभित पर केस दर्ज किया गया है। जिसकी भूमिका सामने आएगी, उसकी गिरफ्तारी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *