मोदीनगर :दहेज में लग्जरी कार नहीं मिलने पर विवाहिता को ससुरालियों द्वारा पीटकर घर से बाहर निकाल दिया आरोप है कि ससुराल के लोग जबरन उन्हें शराब व अफीम देते थे। जिससे उनका गर्भपात हो गया। पति भी शराब पीने का आदी है। मामले में विवाहिता की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत छह पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मोदीनगर थाना क्षेत्र की एक विवाहिता के मुताबिक, उनकी शादी नवंबर 2011 को हरियाणा के पंचकुला में हुई थी। आरेाप है कि ससुराल के लोग शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर उन्हें प्रताड़ित करने लगे। आए दिन दहेज को लेकर ताने देते। मायके से लग्जरी कार लाने के लिए दबाव बनाते। इतना ही नहीं, जबरन उन्हें शराब भी पिलाते। तीन बार उन्हें अफीम भी दी गई। इस बीच विवाहिता गर्भवती हो गई। कुछ महीने पहले ही महिला का गर्भपात हो गई। विवाहिता के मुताबिक, जबरन शराब व अफीम देने के कारण ही उनका गर्भपात हुआ। इसके बाद भी ससुरालियों का उत्पीड़न बंद नहीं हुआ। उन्होंने कुछ समय पहले घर से निकाल दिया। मामले में पीड़िता ने पुलिस अधिकारियों से शिकायत की। जिसपर अब केस दर्ज किया गया। एसीपी मोदीनगर ज्ञान प्रकाश राय ने ताया कि पति राहुल, ससुर नरेश, सास शशी, ननद प्रियंका व नंदोई सौरभ के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। छानबीन की जा रही है, जिसकी भूमिका सामने आएगी। उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
