मोदीनगर : ससुरालियों ने विवाहिता को पीटकर घर से निकालने का मामला सामने आया है। पुलिस कमिश्नर के आदेश पर मोदीनगर थाने में पति समेत आठ के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मोदीनगर की बाग कालोनी की दीपा के मुताबिक, उनकी शादी 2021 में पंजाब के लुधियाना में दीप कुमार के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल के लोग उनपर दहेज की मांग को लेकर दबाव बनाते थे। मायके से बुलेट बाइक व नकदी लाने के लिए कहते थे। परिवार बना रहे इसलिए वे सब सहन करती रही। कुछ दिन बाद वे गर्भवती हुई। उन्हें उम्मीद थी कि अब ससुराल के लोग परेशानी नहीं करेंगे। लेकिन महिला ने बेटी को जन्म दिया, इसपर ससुरालियां और भड़क गए। उन्हें ताने देने लगे। महिला का आरोप है कि बेटी का सही उपचार नहीं कराया गया, जिससे कुछ ही दिन बाद उसकी मौत हो गई। इतना ही नहीं, पति के किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध होने का भी आरोप है। दहेज का उनपर अब तक दबाव बनाया जा रहा था। कुछ दिन पहले ससुरालियों ने उन्हें पीटकर घर से निकाल दिया। दहेज लाने पर ही घर आने की चेतावनी दी। परेशान आकर पीड़िता ने मोदीनगर थाने में शिकायत दी। लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। परेशान आकर पुलिस कमिश्नर से गुहार लगाई। उन्हाेंने केस दर्ज करने के आदेश दिये। एसीपी मोदीनगर ने बताया कि पति दीप, सास अनीता, ससुर श्यामलाल, ननद सलमा व चांदनी, नंदोई राजीव व रामूलाल पर केस दर्ज किया है। छानबीन में जिसकी भूमिका सामने आएगी, उसपर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *