मोदीनगर। भोजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने झोलाछाप पर दुष्कर्म कर वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। विवाहिता की शिकायत के अनुसार करीब चार वर्ष पूर्व शादी से पहले वह बीमार हुई थी। तब एक झोलाछाप घर पर दवा देने आता था। आरोपी झोलाछाप ने उनसे दुष्कर्म कर वीडियो बनाया। आरोप है कि झोलाछाप ने अश्लील वीडियो व फोटो उनकी ससुराल में भेज दिए। इसे लेकर ससुराल में विवाद होने लगा। एसीपी मोदीनगर ने बताया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। एक गांव निवासी एक महिला के मुताबिक, चार साल स पहले एक चिकित्सक उनके घर पर में दवा देने आया था। तभी से उनमें बातें शुरू हो गईं। आरोप है कि
चिकित्सक ने शादी का झांसा देकर उनके साथ दुष्कर्म किया। यह सिलसिला काफी समय चला। जब युवक ने शादी से मना कर दिया तो महिला ने कहीं और शादी कर ली। आरोप है आरोपी ने अश्लील वीडियो व फोटो महिला की ससुराल भेज दिए। इसके बाद वह मायके आ गया। इतना ही नहीं, ईद की रात भी घर में कूदकर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने सोमवार को एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। एसीपी का कहना है जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।