8 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1911 – अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस प्रथम बार मनाया गया था।

2001 – इज़रायल में शेरोन के नेतृत्व में राष्ट्रीय एकता सरकार ने शपथ ली।

2006 – रूस ने ईरान मामले पर अपना प्रस्ताव वापस लिया।

2008 – फ़िल्म फ़ेयर आफ़ फ़ुटपाथ ने काहिरा इंटरनेशनल फ़ेस्टीवल फ़ॉर चिल्ड्रेन में भारत का प्रतिनिधित्व किया।

2009 – भारत के अग्रणी गोल्फ ख़िलाड़ी ज्योति रंधावा ने थाइलैंड ओपन ख़िताब जीता।

2018- नेफियू रियो ने भारतीय राज्य नागालैण्ड के 9वें मुख्यमन्त्री के रूप में शपथ ली।

2018 – भारत के उच्चतम न्यायालय ने सशर्त इच्छा-मृत्यु की अनुमति दी।

8 मार्च को जन्मे व्यक्ति

1864 – हरि नारायण आपटे – प्रसिद्ध मराठी भाषी उपन्यासकार, नाटककार तथा कवि।

1889 – गोपी चन्द भार्गव – ‘गाँधी स्मारक निधि’ के प्रथम अध्यक्ष, गाँधीवादी नेता, स्वतंत्रता सेनानी और पंजाब के प्रथम मुख्यमंत्री। विश्वनाथ दास – भारतीय राजनीतिज्ञ थे। ये ब्रिटिश भारत के उड़ीसा प्रान्त के मुख्यमंत्री रहे।

1897 – दामेर्ला रामाराव, भारतीय कलाकार।

1921 – साहिर लुधियानवी, भारतीय गीतकार और कवि

1953 – वसुंधरा राजे सिंधिया, राजस्थान की पहली महिला मुख्यमंत्री।

1954 – दिगंबर कामत – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ हैं, जो गोवा के भूतपूर्व मुख्यमंत्री रहे हैं।

1955 – जिम्मी जॉर्ज, भारत के ही नहीं बल्कि विश्व के दस सर्वश्रेष्ठ वॉलीबॉल खिलाड़ियों में से एक हैं।

1975 – फ़रदीन ख़ान, भारतीय अभिनेता।

1989 – हरमनप्रीत कौर – भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी।

8 मार्च को हुए निधन

1535 – रानी कर्णावती, मेवाड़ की रानी थी।

1957 – बाल गंगाधर खेर – भारत के प्रसिद्ध राष्ट्रीय नेता।

2015 – विनोद मेहता- आउटलुक के संस्थापक एवं प्रसिद्ध पत्रकार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *