3 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
1575 – मुग़ल बादशाह अकबर ने तुकारोई की लड़ाई में बंगाली सेना को हरा था।
1939 – महात्मा गाँधी, भारत के मुंबई शहर में निरंकुश शासन के विरोध में तेज़ी लाये।
1971 – भारत-पाकिस्तान युद्ध की शुरुआत हुई।
1999 – अब्दुल रहमान अरब मूल के ऐसे प्रथम व्यक्ति बने जिन्हें इस्रायली सुप्रीम कोर्ट का न्यायाधीश बनाया गया।
2000 – अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायाधिकरण द्वारा क्रोएशिया के जनरल तिहोमिर ब्लास्किय को 45 साल क़ैद की सज़ा।
2005 – यूक्रेन के राष्ट्रपति विक्टर यूशचेंकों की अध्यक्षता वाली राष्ट्रीय रक्षा परिषद ने इराक से अपने सैनिक वापस बुलाने का निर्णय लिया।
2006 – फिलीपींस में आपातकाल हटा।
2007 – पाकिस्तान ने हत्फ़-2 अब्दाली बेलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया।
2008 – कन्या भ्रूण हत्या रोकने के केन्द्र सरकार ने धन लक्ष्मी नामक नई योजना शुरू की।
2009 – स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने स्मार्ट यूनिट योजना को लांच किया।
3 मार्च को जन्मे व्यक्ति
1976 – राइफ़लमैन संजय कुमार, परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिक
1955 – जसपाल भट्टी, प्रसिद्ध हास्य अभिनेता
1926 – रवि (संगीतकार) – हिन्दी फ़िल्मों में प्रसिद्ध संगीतकार थे।
1902 – रामकृष्ण खत्री – भारत के प्रमुख क्रांतिकारियों में से एक थे।
1880 – अचंत लक्ष्मीपति – आयुर्वेदिक औषधियों के प्रचार-प्रसार के लिए प्रसिद्ध थे।
1839 – जमशेद जी टाटा, भारतीय उद्योगपति।
3 मार्च को हुए निधन
1707 – औरंगजेब, भारत के मुग़ल बादशाह।
1919 – हरि नारायण आपटे – प्रसिद्ध मराठी भाषी उपन्यासकार, नाटककार तथा कवि।
1982 – फ़िराक़ गोरखपुरी प्रसिद्ध उर्दू शायर।
2009 – यादवेन्द्र शर्मा ‘चन्द्र’ – राजस्थान के सर्वाधिक चर्चित व प्रसिद्ध उपन्यासकार, कहानीकार तथा नाटककार।
2002 – जी.एम.सी. बालायोगी, प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष
2015 – डॉ. राष्ट्रबंधु, बाल साहित्य के प्रसिद्ध साहित्यकार