मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर गोविंदपुरी स्थित छाया पब्लिक स्कूल के सभागार में रविवार को राष्ट्रीय लोकदल की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामपाल चौधरी ने कहा। उनके द्वारा मनोज त्यागी को मोदीनगर अध्यक्ष, नरेंद्र त्यागी को निवाड़ी अध्यक्ष, मो. फरदीन कुरैशी को फरीदनगर और मनीष को पतला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। जिलाध्यक्ष ने चारों अध्यक्ष को मनोनयन पत्र दिए। इस दौरान पदाधिकारियों ने रालोद की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही। सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत सिंह बिड्डी ने कहा कि रालोद की तरफ से सदस्यता अभियान शुरू किया गया है। जो 30 अक्टूबर तक जारी रहेगा। इस दौरान लोगों को रालोद की नीतियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। इस मौके पर प्रदेश सचिव रणवीर दहिया, युवा रालोद जिलाध्यक्ष जयदीप सिंह, सतेंद्र तोमर, सुमन चौधरी, सतीश राठी, अजय, तेजपाल सिंह, रामभरोसे लाल मौर्य, योगेश फफराना, योगेंद्र आदि उपस्थित रहे।
