Modinagar प्राथमिक विद्यालय खुरर्मपुर प्रथम में अंर्तराष्ट्रीय मातृ भाषा दिवस मनाया गया। विद्यालय में अंर्तराष्ट्रीय भाषाओं से सम्बन्धित चित्रकला, स्लोगन व निबंध गतिविधि का आयोजन किया गया।
विद्यालय की प्रधानाध्यापिका लक्ष्मी त्यागी ने बताया कि अंर्तराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस प्रतिवर्ष 21 फरवरी को मनाया जाता है। सर्वप्रथम यूनेस्को ने सत्रह फरवरी 1999 को इसे प्रतिवर्ष मनाये जाने की घोषणा की थी। बच्चों को भाषा के महत्त्व एवं भाषा की विविधताओं के बारे में विस्तार से समझाते हुए भारत में विभिन्न राज्यों की भाषाओं एवं अन्य राष्ट्रों की भाषाओं पर भी प्रकाश डाला गया। भारत के नक्शे पर बच्चों द्वारा विभिन्न राज्यों  तथा पड़ोसी देशों की भाषाओं को दर्शाया गया। प्रधानाध्यापिका ने बताया कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों को सन्देश देना था, कि अपनी मातृ भाषा से प्रेम करने के साथ साथ अन्य भाषाओं को भी सम्मान देना चाहिए। इस अवसर पर कुछ बच्चों द्वारा हिंदी, अंग्रेजी व संस्कृत में कविता वाचन भी किया गया गया। दो बच्चों द्वारा अपनी भाषा में लोकगीत भी प्रस्तुत किये गए। इस अवसर पर अर्चना, रुचिका जैन, रेणुका, नवीन, मनोज आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *