मोदीनगर : मोदीनगर थाने में मिशन शक्ति-5 के तहत बृहस्पतिवार को कार्यक्रम आयाेजित किया गया, जिसमें छात्राओं को मिशन शक्ति के बारे में जानकारी दी गई। स्कूल से छात्राएं थाने में पहुंची थी। यहां एसएचओ मोदीनगर नरेश शर्मा ने छात्राओं से कहा कि स्कूल से आते जाते अगर आपको कोई भी परेशान करता है तोह वह इसके बारे में अपने घर या स्कूल टीचर को बता सकती किसी भी परिस्थिति में छात्राओं को घबराने की जरूरत नहीं है। पुलिस उनके साथ है। उन्होंने महिला हेल्पलाइन के बारे में विस्तार से बताया। पिंक बूथ, महिला हेल्प डेस्क की जानकारी दी। कहा कि यदि कोई मनचला परेशान करता हैं तो उससे घबराना नहीं है। पिंक बूथ में शिकायत दें, तत्काल पुलिस आरोपित पर कार्रवाई करेगी। इस दौरान छात्राओं ने भी सवाल किये। जिनके जवाब पाकर वे खुश दिखी।