देश की आज़ादी की 75वी स्वतंत्रता दिवस एवं आज़ादी की 75वी वर्षगांठ मनाने के क्रम में स्थानीय डॉ० के एन मोदी साइंस एंड कॉमर्स कॉलेज मोदीनगर में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। विद्यालयई छात्रों ने देश भक्ति गीतों के साथ रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए तथा आज़ादी की जंग में बलिदान देने वाले वीरों को नमन करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए।इससे पूर्व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, क्षेत्रीय विधायक डॉ मंजू शिवाच एवं कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य डीसी शर्मा, एसके जैन, ने कॉलेज प्रधानाचार्य सतीश चंद अग्रवाल के साथ तिरंगा फहराया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी ने तिरंगे को अभिवादन करते हुए भारत माता की जय का उद्घोष किया। इस अवसर पर बोलते हुए क्षेत्रीय विधायक डॉ मंजू शिवाच ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्र के विकास में योगदान करने की अपील की । कॉलेज प्रधानाचार्य सतीश चंद्र अग्रवाल ने कहा कि आज़ादी का अमृत महोत्सव यानी नए विचारों का अमृत, नए संकल्पों का अमृत एवं स्वाधीनता सेनानियों से प्रेरणाओं का उत्सव है। स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम का संचालन करते हुए कॉलेज के एन सी सी अधिकारी प्रवीन जैनर ने कहा कि अपने राष्ट्र को एक मज़बूत एवं स्वावलंबी राष्ट्र बनाने तथा राष्ट्र के सपनों को साकार करने के लिए युवाओं को संकल्पों वाला होना होगा।कार्यक्रम मे आर के सिंह, मेजर तेजपाल सिंह, दिनेश कुमार (स्काउट प्रभारी) शरद कुमार बाजपेयी, डॉ0 सुभागी शर्मा, नीतु चौधरी, भावना सिंह, महानंद सिंह, पूनम शाही,राजीव सिंह, राजीव जांगिड़, संजीव कुमार , मधुकांत,तरुण कुमार, अजय कुमार आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

Disha Bhoomi
Disha Bhoomi
Disha Bhoomi
Disha Bhoomi
Disha Bhoomi
Disha Bhoomi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *