मोदीनगर
कोतवाली क्षेत्र मे दहेजलोभी ससुरालियों द्वारा विवाहिता को पीटकर घर से निकालने का मामला सामने आया है। दहेज में कार नहीं मिलने पर काफी समय से विवाहिता को प्रताड़ित किया जा रहा था। पति समेत छह पर केस दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी हैरिए। कोतवाली क्षेत्र के गांव सीकरी कलां की रूचि के मुताबिक, उनकी शादी 2023 में मोदीनगर की शिवपुरी कालोनी में हुई थी। आरोप है लमोदीनगर : एहसास महिला समिति मोदीनगर की तरफ से 13 अक्टूबर को मोदीनगर में दिवाली मेला लगाया जाएगा। इसको लेकर बृहस्पतिवार को पदाधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। मेले में महिला स्वयं सहायता समूहों को भी शामिल किया जाएगा। सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक मेला चलेगा। समिति की संस्थापक अनुप्रीत कौर ने बताया कि मेले के माध्यम से महिला उद्यमिता को बढ़ावा मिलेगा। महिलाओं को अपने उत्पाद लोगों के बीच लाने के लिए प्लेटफार्म मिलेगा। इसके अलावा मेले में डांडिया, गरबा, नृत्य प्रतियोगिता, झूले, सेल्फी प्वाईंट व फूड स्टाल लगाये जायेंगे। इस मौके पर गुरमीत गुप्ता, सृष्टी गौड, विनीता खन्ना, बिंदू आदि पदाधिकारी उपस्थित रही।