मोदीनगर देवेंद्रपुरी स्थित नई कॉलोनी में चोरों ने दिनदहाड़े सुरक्षा गार्ड अशोक कुमार के मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के गहने और नकदी चोरी कर ली। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है। अशोक कुमार ने थाने में घटना की तहरीर दी है। अशोक कुमार एक निजी कंपनी में सुरक्षा गार्ड हैं। अशोक कुमार सुबह के समय काम पर चले गए। दोपहर में उनकी पत्नी मकान में ताला बंदकर किसी काम के कहीं चली गईं थी। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज आदि के माध्यम से चोरों की पहचान की जा रही है।