- आरोपी कैंची ,तमंचा, मिर्ची पाउडर व फरसे से था लेस, सीसीटीवी फुटेज में कैद
- घटनाआरोपी ने पहले व्यापारी के चहरे पर फेंकी मिर्ची पाऊडर,आसपास के लोगों ने पकड़ा आरोपी
मोदीनगर : कोतवाली क्षेत्र के गोविंदपुरी कॉलोनी की मैन मार्केट में दिनदहाड़े सर्राफा कारोबारी नकाबपोश बदमाश ने दाव(धारदार हथियार) से वार कर ज्वैलर्स गिरधारीलाल सोनी (70) की हत्या कर दी गई। आरोपी ने हत्या से पहले दुकान में घुसकर व्यापारी पर मिर्ची पाउंडर फेंका,फिर धारधार हथियार से ताबतोड़ वार करना शुरू कर दिया शोर सुनकर व्यापारी के बेटे आए और विरोध किया। विरोध पर व्यापारी के बेटे के सिर में धारदार हथियार मारकर घायल कर दिया। लेकिन आसपास के लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए उसे पकड़कर धुन दिया। आरोपी के पास से खिलौना गन, दाव व दो चाकू मिले हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दिनदहाड़े हुई वारदात के विरोध में व्यापारियों ने बाजार बंद कर धरना दिया। पुलिस के आला अधिकारी मौके पहुंचे। फारेंसिक टीम ने जरूरी साक्ष्य घटनास्थल से जुटाए। दुकान के काउंटर पर फैले मिर्ची पाउंडर को साक्ष्य के रूप में एकत्र किया। पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है।
गोविंदपुरी मेन बाजार के गिरधारी लाल सोनी व्यापारी थे। गिरधारी लाल एंड संस ज्वलैर्स के नाम से उनकी मोदीनगर में तीन दुकानें हैं। एक दुकान मेन बाजार में घर के नीचे, दूसरी सारा रोड व तीसरी मोदीनगर बसस्टैंड के पास है। मेन बाजार वाली दुकान पर बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे गिरधारी लाल बैठे थे। छोटा बेटा रुपेंद्र घर पर था। इस बीच नकाबपोश आरोपी दुकान पर आया और जेब से मिर्ची पाउडर निकालकर गिरधारी लाल के चेहरे पर फेंक दिया। गिरधारीलाल कुछ समझ पाते, इससे पहले ही आरोपी ने दाव से उनके चेहरे, गले व पेट पर ताबड़तोड़ वार कर दिये। शोर सुनकर बेटा रूपेंद्र नीचे आया और आरोपी को पकड़ने की कोशिश की। काफी देर तक उनके बीच खींचतान चली।
इसपर आरोपी ने धारदार हथियार से उनके सिर पर वार किया और भागने लगा। इतने ही पड़ोसियों ने आरोपी को दबोच लिया। सूचना पर पहुंचीं पुलिस गिरधारीलाल व रूपेंद्र को अस्पताल लेकर पहुंची। जहां गिरधारीलाल को मृत घोषित कर दिया। रुपेंद्र अब भी उपचारधीन है। घटना के विरोध में व्यापारियों ने गोविंदपुरी का बाजार बंद कर धरना शुरू कर दिया। हंगामे की स्थिति को देखते हुए भोजपुर, निवाड़ी व मुरादनगर थाने से पुलिस बल मौके पर बुलाया गया। एडिशनल पुलिस कमिश्नर आलोक प्रियदर्शी, डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्रनाथ तिवारी समेत पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और व्यापारियों को समझाया।
डीसीपी ग्रामीण जोन, सुरेंद्रनाथ तिवारी ने बताया कि मृतक के बेटे की तहरीर पर आरोपी अंकित गुप्ता पुत्र राकेश गुप्ता निवासी मोदीपोन रोड मोदीनगर को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया गया। आरोपी ने कर्ज उतारने के लिए लूट करने की योजना तैयार की थी।उसके पास से धारदार हथियार, दो चाकू व खिलौना गन बरामद हुई है।
