• गोली मारने के लिए 50 हजार में किया सौदा, दो हजार दिये एडवांस

मोदीनगर सिखैड़ा रोड इंडस्ट्रियल एरिया में नाले के निकट व्यक्ति जितेंद्र के पैर में गोली लगने की घटना का निवाड़ी पुलिस ने शनिवार को पर्दाफाश कर दिया। जितेंद्र ने झूठे मुकदमा दर्ज कराकर अपने दुश्मनों को फंसाने के लिए साजिश रची। अपने साथी मुरादनगर के जलालपुर के हरेंद्र व अन्य के साथ मिलकर षडयंत्र रचा। इसके लिए हरेंद्र को 50 हजार रुपये देने का सौदा किया। दो हजार एडवांस भी दिये। गोली मारने के बाद हरेंद्र व अन्य फरार हो गए। जितेंद्र ने बाइकसवार आरोपितों द्वारा गोली मारने की पुलिस को सूचना दी। पांच आरोपितों पर केस दर्ज कराया। इन्हीं पांच आरोपितों से जितेंद्र का 15 लाख का विवाद चल रहा था। इन्होंने साझेदारी में फैक्ट्री खरीदी थी। जिसके बाद उनमें रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। ऐसे में जितेंद्र की योजना पांचों पर मुकदमा दर्ज कराकर फैसले के नाम पर 15 लाख लेने की थी। पुलिस ने आरोपित जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। एसीपी मोदीनगर ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि आरोपित जितेंद्र मूलरूप से मुरादनगर के जलालाबाद का रहने वाला है। वह इन दिनों मोदीनगर की राजबाला एन्क्लेव में रह रहा था। जितेंद्र से पूछताछ में हरेंद्र का नाम सामने आया है। हरेंद्र व उसके साथी की तलाश में पुलिस जुटी है। उन्हीं के पास घटना के प्रयुक्त तमंचा भी है। मुकदमा दर्ज करने के बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई। जिसमें हरेंद्र व जितेंद्र एकसाथ दिखे। इसी कड़ी पर काम शुरू किया गया। दोनों के मोबाइल की काल डिटेल्स का मिलान किया। जिसमें घटना से पहले दोनों के बीच बातें सामने आई। इसी आधार पर छानबीन करते हुए घटना का पर्दाफाश किया गया।

यह है पूरा विवाद

  • पुलिस के मुताबिक, जितेंद्र ने निवाड़ी के गांव डबाना के लाेकेंद्र व अन्य के साथ मिलकर सिखैड़ा रोड इंडस्ट्रियल एरिया में जाली बनाने की फैक्ट्री खरीदी। लोकेंद्र ने जितेंद्र को 15 लाख रुपये दिये। लेकिन जितेंद्र ने रुपये नहीं लौटाए। इसपर जितेंद्र ने आरोप लगाया कि लोकेंद्र पक्ष की तरफ से फैक्ट्री की मशीनें जब्त कर ली गई हैं। इसको लेकर दोनों के बीच विवाद होने लगा। दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ कोर्ट में वाद भी दायर कर दिया। इसी विवाद से दोनों के बीच रंजिश पनप गई। लोकेंद्र से 15 लाख रुपये लेने के लिए जितेंद्र ने उसपर झूठा मुकदमा दर्ज कराया। उसे यकीन था कि पुलिस उसकी थ्योरी पर विश्वास करेगी और वह लोकेंद्र से मुकदमे में फैसले के नाम पर 15 लाख रुपये ले लेगा।

बेटे दुष्यंत की तहरीर पर हुआ केस

  • जितेंद्र के बेटे दुष्यंत की शिकायत पर पुलिस ने सोना एनक्लेव कालोनी के लोकेंद्र, मुरादनगर के संदीप डबास, सौंदा के आकिल, वासिद व नवाब और निजामपुर के प्रमोद के खिलाफ निवाड़ी थाने में केस दर्ज कराया गया। पुलिस का कहना है कि जितेंद्र के द्वारा बताई गई जानकारी के आधार पर दुष्यंत ने केस दर्ज कराया। इसलिए उसे मुकदमे में शामिल नहीं किया गया है। उधर, मुकदमा दर्ज होने के बाद सभी नामजदों ने घटना के समय अपनी लोकेशन के साक्ष्य पुलिस को दे दिये थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *