DISHA BHOOMI

Modinagar आइजी रेंज प्रवीण कुमार ने महामाया मन्दिर का निरीक्षण करते हुए अधिकारियो को दिए दिशा निर्देश। यातायात,सुरक्षा,मंन्दिर व्यवस्था का अधिकारियो से लिया जायजा।
बताते चले कि प्रत्येक वर्ष लगने वाला महामाया देवी प्राचीन सीकरी मेला इस वर्ष कोविड के कारणों के चलते हुई बंदी के कारण दो वर्षो बाद मेला आयोजित किया जा रहा है। जिसमे दूर दराज से आए लाखों की संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन करने पंहुचते है। मेले की स्थिति अनुकूल बनाए जाने को लेकर शुक्रवार को आईजी प्रवीण कुमार ने अधिकारियों के साथ मेले संबधित विषयों पर चर्चां की। 44 सीसीटीवी कैमरे, 4 डोन केमरों की मदद से प्रशासन द्वारा मेले पर निगरानी रखी जायेगी। ग्राम प्रधान को भी 40 वोलेंटियर नियुक्त किये जाने के निर्देश दिये गये है। जो यतायात, मेला व्यवस्था मे पुलिस की सहायता करेंगे। आईजी प्रवीण कुमार ने कहा कि मेले मे एंटी रोमियो स्क्वाड को भी तैनात किया जाएगा। असामाजिक तत्व, झपटमारो पर सादी वर्दी मे पुलिसकर्मी निगाह रखेंगे। आईजी ने मंन्दिर कमेटी द्वारा बनाई गई पार्किंग व्यवस्था का भी जायजा लिया। कहा कि श्रद्धालुओं की आस्था को किसी प्रकार का आहात न पहुचें। खाने इत्यादि जगाहो पर जहा गैस सिलेन्डरों का उपयोग होगा, वहा पर फायर सिलेन्डर का होना अनिवार्य रहेंगा। अग्निशमन विभाग की भी तैनाती मेले के दौरान बदस्तूर जारी रहेगी।
पुलिस के लिए क्या रहेगी चुनौती
दो वर्षाें से कोरोना के चलते इस मेले को स्थगित कर दिया गया था, लेकिन कोरोना की स्थिती  सामान्य होने के बाद शासन ने मेले इत्यादियो की रोक पर लगे प्रतिबंन्धो को हटा दिया है। पुलिस और प्रशासन के लिये यह मेला किसी चुनौती से कम नही होगा। जंहा एक और रेपिड रेल का कार्यें हाइवे पर अपनी पूरी चरम पर है,वही इन्ही कारणों के चलते मुख्य मार्ग पर जाम की स्थति हमेशा बनी रहती है। अब ऐसे में महामायी का मेला लगने से वाहनो का दवाब सडक पर पहले से कही अधिक होगा। जिससे निपटना पुलिस के लिये किसी चुनौती से कम नही होगा।

DISHA BHOOMI
DISHA BHOOMI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *