• दस साल पहले हुई थी शादी, चार साल है बेटा

मोदीनगर कोतवाली क्षेत्र की एक कालोनी में पति की प्रेमिका ने महिला को जान से मारने की धमकी दी है। महिला को कुछ दिन पहले पति के अवैध संबंध के बारे में पता चला था। इसका उन्होंने विरोध किया। इसपर उन्हें व बेटे को हत्या की धमकी दी गई। महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एक कालोनी की महिला के मुताबिक, उनके पति एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। दस साल पहले उनकी शादी हुई थी। चार साल का एक बेटा भी है। कुछ दिन पहले महिला को पता चला कि पति के कहीं अवैध संबंध हैं। उन्होंने छानबीन की तो मुरादनगर की एक महिला के बारे में पता चला। उन्होंने उस महिला से पति को बात करते हुए भी सुना। इसपर पीड़ित आरोपित महिला के पास गई और पति से दूर करने के लिए कहा। आरोप है कि इसपर महिला गुस्सा हो गई उसने पीड़िता से अभद्रता कर दी। उन्हें बेटे सहित जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने इस बारे में पति को बताया तो उसने भी आरोपित महिला का ही पक्ष लिया। पीड़िता के साथ गाली-गलौज कर दी। पीड़िता तभी से परेशान हैं। उन्होंने थाने जाकर पुलिस को सारी बात बताई। शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। एसीपी मोदीनगर ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। छानबीन चल रही है। नियमानुसार कार्रवाई कराई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *