मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। काफी संघर्षों के बाद आज आपको अपनी परेशानियों से राहत मिलती नजर आ रही है। धीरे-धीरे भाग्य का उदय हो रहा है और बढ़ते हुए आर्थिक कष्ट से भी आप को मुक्ति मिलेगी। यदि आप कोई छोटा-मोटा व पार्ट टाइम कारोबार करना चाहते हैं, तो उसके लिए भी समय निकालना आसान होगा। आज आपकी महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति का भी दिन है, लेकिन आपको प्रयत्नशील रहना होगा। व्यापार के लिए आज पास व दूर की यात्रा भी कर सकते हैं। जीवन साथी के स्वास्थ्य में कोई गिरावट देखने को मिल सकती है।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। आपके परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर परिवार के बुजुर्गों से सलाह मशविरा हो सकता है। शाम के समय आज किसी मेहमान का आगमन हो सकता है, जिससे मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा। अपने जीवन स्तर को सुधारने के लिए फिलहाल स्थाई प्रयोग में आने वाली वस्तुओं की खरीदारी करनी होगी, जिससे आपका धन भी अधिक व्यय होगा। संतान के भविष्य के आप थोड़ी चिंता सता सकती है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज आपका व्यापार तेजी से गति पकड़ेगा, जिससे आपके धन लाभ के सभी मार्ग खुलेंगे और आप अपनी आर्थिक स्थिति को बहुत ही मजबूत बनाएंगे। अपनी प्रगति को आप को स्थाई रूप से बनाए रखना होगा। आज आप को व्यर्थ के कार्यों से दूर रहना होगा। विद्यार्थियों को शिक्षा में अपने मित्रों का सहयोग मिलेगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज आपको अपने भाई व बहनों की चिंता सता सकती है, इसलिए आप उनका पूरा ध्यान रखें। यदि सबकी सहमति हो और कहीं स्थान परिवर्तन का विचार बनें, तो अवश्य जाएं। इससे आपके मन को शांति मिलेगी। जीवनसाथी ऐसे समय में आपका भरपूर साथ देंगे। आज आपको अपनी आर्थिक स्थिति की भी थोड़ी चिंता हो सकती है, इसलिए अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। विद्यार्थी आज अपने गुरुजनों व मित्रों के साथ पार्टी का आयोजन  भी कर सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 
आज का दिन आपको अपने आलस्य को त्यागना होगा, तभी आप अपने नौकरी व व्यवसाय के क्षेत्र में चल रहे कार्य को पूर्ण करने में सफल होंगे और अपने काम पर ध्यान केंद्रित करना होगा। आज आपको अपने कारोबार की विशेष रूप से चिंता हो सकती है क्योंकि कुछ समय से आपका व्यवसाय नियमित रूप से नहीं है। अस्थिरता आपका पीछा नहीं छोड़ रही है। आज आप अपने पिताजी व वृद्धजनों की सलाह से व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए नए-नए आइडिया ढूंढ लेंगे।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)  
आज का दिन आपका भागदौड़ से भरा रहेगा, लेकिन भागदौड़ के नतीजे भी आपको लाभदायक ही मिलेंगे, तभी आप अपने कार्यों को उत्साह पूर्ण पूरा करेंगे, लेकिन कुछ समय बाद इसमें आपको बेहतरीन अनुबंध प्राप्त होगा, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। संतान के विवाह के लिए आज अच्छे प्रस्ताव आएंगे। आज शाम का समय आप अपने मित्रों के साथ धर्म-कर्म के कार्य में व्यतीत करेंगे।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज आपके सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में कुछ विरोधी आपके सामने आकर खड़े हो सकते हैं, लेकिन आप अपने साहस और बुद्धिमानी से इन लोगों को पराजित करने में सफल रहेंगे, लेकिन आपको अपने मन की दुर्बलता और दुर्गुणों का त्याग करना होगा। आज आपको कुछ अकारण चिंता परेशान कर सकती है। इसमें कुछ चिंता तो वास्तविक होंगी, लेकिन कुछ को आप खुद ही पैदा करेंगे। परिवार में आज कोई शुभ मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य व्यस्त नजर आएंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। कार्य व्यवसाय के क्षेत्र में आए तनाव को अपने ऊपर हावी ना होने दें, नहीं तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बनते बिगड़ते परिवेश में नवीन योजना आज सफल होगी। आपके कुछ पुराने झंझट चल रहे हैं, जिससे आज आपको छुटकारा मिलेगा, लेकिन आपको अपने मन में निराशा जनक विचारों को नहीं आने देना है, तभी समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। यदि आप कहीं निवेश करना चाहते हैं, तो उसके लिए समय उत्तम है, जिसमें भाग्य का भी भरपूर साथ मिलेगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 
यदि आपका कहीं रुका हुआ धन है और आप उसे प्राप्त करना चाहते हैं, तो वह आपको बहुत कठिनाई से मिलेगा, लेकिन रोजमर्रा के काम में आपको कोताही बिल्कुल नहीं ना बरतें। व्यवसाय की उन्नति से आपका आत्मविश्वास चरम पर होगा। आज आप अपने घर के घरेलू सामान की खरीदारी में ज्यादा समय  लगा सकते हैं, जिससे धन भी अधिक व्यय होगा। जीवन साथी से प्रेम प्रसंग प्रबल होगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) 
जो लोग क्रय विक्रय का व्यापार करते हैं, उनको आज भरपूर लाभ होगा। शुभ समाचार भी दिनभर प्राप्त होते रहेंगे। मित्रों से हास्य विनोद भी बढ़ेगा, लेकिन आपको व्यर्थ के झगड़े में पड़ने से बचना होगा, नहीं तो यह आपका मूड खराब कर सकते हैं। आज आप धार्मिक स्थानों की यात्रा पर भी जाने का सोच सकते हैं। माताजी की सेहत के प्रति सचेत रहें। उनके खान-पान का ध्यान रखें।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope) 
आज अध्यात्म और धर्म के प्रति आपकी रूचि बढ़ेगी। यात्रा और मंगलोत्सब का सहयोग बनता दिख रहा है। समय के सदुपयोग से आपका सितारा बुलंद होगा। आपकी नौकरी में उच्च अधिकारियों के सहयोग से आज आपको लाभ उठाने का शुभ अवसर प्राप्त होगा। आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। यदि आज किसी को धन उधार देना पड़े, तो कतई ना दें क्योंकि उससे मिलने की संभावना बहुत कम है। अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने में आज आपको अपने पिताजी की सलाह की आवश्यकता है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज आपको अपने माता-पिता व गुरु जी की सेवा का अवसर प्राप्त होगा। उन्नति की क्षेत्र में आज कई मार्ग खुलेंगे। अध्ययन और अध्यात्म में रूचि बढ़ना स्वाभाविक है, लेकिन आज आप को शत्रु व द्वेष रखने वाले साथियों से सावधान रहना होगा। परिवार में आज कोई विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, लेकिन बड़े बुजुर्गों की सलाह से वह शाम के समय समाप्त हो जाएगा। आपको अपने जीवन में उन्नति के लिए नए-नए मार्ग प्राप्त होंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *