Modinagar दिल्ली मेरठ मार्ग पर राज चोपल स्थित एक होटल पर उत्तर प्रदेश महिला उद्योग व्यापार मंडल द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह का शुभारम्भ ब्लॉक प्रमुख सुचेता सिंह व मोदीपोन पुलिस चौकी प्रभारी प्रीति मलिक ने किया। महिला व्यापारियों ने एक दूसरे को चंदन का गुलाल लगाकर बधाई दी। इस दौरान संगीत,कविता पाठ व नृत्य व कुछ अन्य प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख सुचेता सिंह ने कहा कि अब महिला हर क्षेत्र में अपनी दमदार उपस्थिति दिखा रही है। उन्होने कहा कि मोदीनगर क्षेत्र में विधायक उपजिलाधिकारी सहित कई अधिकारी व उच्च पद महिला आसीन है। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा चलाए गए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान से भी महिलाओं को काफी फायदा मिला है। मोदीपोन पुलिस चौकी प्रभारी प्रीति मलिक ने कहा कि यदि किसी महिला को कोई समस्या है तो सीधे पुलिस अधिकारियों से जाकर मिले। तुरन्त कार्रवाई कर आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया जाएगा। उन्होने कहा कि महिलाओं के प्रति अपराध में कमी आई है। संगठन की संरक्षण ज्योतिषचार्य सोनिका जैन ने कहा कि महिलाओं को केवल व्यापार तक सीमित नहीं रहना चाहिए। बल्कि सामाजिक कार्यो को भी बढ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। महामंत्री प्रतिभा गर्ग व कोषाध्यक्ष पूजा पाठक में आई सभी महिला व्यापरियों को पटका पहनाकर व चंदन का तिलक लगाकर स्वागत किया। इस मौके पर उषा चौधरी, पूनम सिंघल, सुमन चौधरी, पूनम नेहरा, विनीता, मीरा जैन, मीना, नीतू, रश्मि मलिक, भावना बत्रा, प्रियंका अरोड़ा, आरती, एरिया जोसेफ, प्रीति गोयल सहित अनेक लोग मौजूद थे।