मोदीनगर :
बलिदान दिवस पर मोदीनगर में बलिदानियों की याद में विशाल यात्रा निकाली गई। जिसमें मोदीनगर के कई सामाजिक संगठन व हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान बलिदानों को नमन कर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया। देशभक्ति के गीत चलाए गए। भारत माता की जय के उदद्योष में मोदीनगर गूंज उठा। यात्रा मोदीनगर में दिल्ली-मेरठ मार्ग से होकर गुजरी। इस दौरान रास्ते में बलिदानियों की प्रतिमा पर साफ-सफाई के साथ माल्यार्पण भी किया। यात्रा में शामिल लोगों ने हाथ में झंड़े व बैनर ले रखे थे। कई स्कूल के छात्र, एनसीसी कैडेट्स व स्काउट गाइड भी यात्रा में शामिल रहे। रास्ते में जगह-जगह पर यात्रा पर फूलों की वर्षा की गई।
लोगों ने जोरदार स्वागत भी किया। उधर, व्यवस्थाएं बनाने के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा। यात्रा के साथ पुलिसकर्मी चलते रहे।