मोदीनगर : मोदीनगर स्तिथ भारत आयल इंडस्ट्रीज कंपनी पर जीएसटी की टीम ने शनिवार को छापेमारी की। कार्रवाई के बाद अधिकारी अपने साथ जरूरी दस्तावेज ले गए। कार्रवाई 12 घंटे से अधिक समय तक चली।बताया जा रहा है कि जीएसटी चोरी को लेकर शिकायत पर कार्रवाई हुई है। हालांकि, आधिकारिक तौर में इसकी पुष्टि नहीं है। मोदीनगर की भगवानगंज मंडी के अरविंद अग्रवाल की भारत आयल इंडस्ट्रीज के नाम से कंपनी हैं। उनकी कंपनी का गोदाम गोविंदपुरी व फैक्ट्री सिखैड़ा रोड औद्योगिक क्षेत्र में है। फैक्टरी में सरसों का तेल बनाया जाता है। जीएसटी टीम शनिवार दोपहर मोदीनगर पहुंची। टीम ने गोदाम व फैक्ट्री दोनाें जगह पर छापेमारी की। इस दौरान किसी को बाहर नहीं जाने दिया। फोन आदि भी नहीं करने दिये गए। करीब 12 घंटे तक टीम फैक्ट्री व गोदाम में रही। जरूरी दस्तावेजों की टीम ने जांच की। इसके बाद वहां से दस्तावेज लेकर टीम रवाना हो गई। बताया जा रहा है कि तेल बिक्री में जीएसटी चोरी की सूचना पर टीम यहां पहुंची थी। छापेमारी की कार्रवाई की शहर में चर्चा बनी है। शहर के अन्य व्यापारियों में भी बेचैनी है।
