मोदीनगर। निवाड़ी के गांव याकूतपुर मवी में चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर लाखों का सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज की है। याकूतपुर मवी के मोनू सैनी की गांव में ही इन्वर्टर बैटरी की दुकान है। वे रात में दुकान बंद कर घर चले गए थे। सुबह जब पहुंचे तो दुकान के शटर का ताला टूटा था। दुकान में पहुंचे तो सामान गायब था। उनकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। मोनू ने बताया कि दुकान से इन्वर्टर, बैट्री, 70 मीटर कापर का केबल समेत अन्य सामान चाेरी हुआ है। उन्होंने थाने में शिकायत दी है। एसीपी का कहना है कि टीम आरोपियों की तलाश में जुटी है। जल्द सभी की गिरफ्तारी होगी।
