मोदीनगर कोतवाली क्षेत्र की नंदनगरी कालोनी में आरोपिताें ने घर का लाकर तोड़कर सोने के जेवर चोरी कर लिये गए। चोरी का आरोप कामगारों पर लगाया गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। नंदनगरी कालोनी के निक्षित के मुताबिक, उनके मकान में मरम्मत का काम चल रहा है। दिन में कामगार यहां काम करते हैं। आरोप है कि कामगाराें ने घर का लाकर तोड़कर उसमे से गहने चोरी कर लिये। सुबह जब निक्षित घर पहुंचे तो लाकर टूटा देख परेशान हो गए। अंदर से करीब चार लाख कीमत के जेवर गायब थे। पुलिस उनकी शिकायत के आधार पर जांच में जुट गई है।
