मोदीनगर :कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से संदिग्ध परिस्थितियों में युवती रविवार को लापता हो गई। परिनजो ने अपहरण का आरोप लगाते हुए मोदीनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। एक गांव के व्यक्ति के मुताबिक, उनकी 22 वर्षीय बेटी एक स्कूल में पढ़ाई करती है। वह बाजार से सामान लेने के लिए निकली थी। लेकिन घर नहीं लौटी। परिजनों ने आसपास में पता किया। रिश्तेदारी में भी पूछा। इस बीच उन्हें पता चला कि पड़ोसी एक युवक के साथ उसे देखा गया है। स्वजन उस युवक के घर पहुंचे लेकिन वह भी घर नहीं था। स्वजन ने उसी युवक पर अपहरण का आरोप लगाया है। एसीपी ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द युवती की सकुशल बरामदगी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *