मोदीनगर : थाना क्षेत्र की एक कालोनी से पार्लर के लिए घर से निकली युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने एक युवक पर अपहरण का आरोप लगाते हुए थाने में केस दर्ज कराया है। एक कालोनी के व्यक्ति कामगार है। उनके मुताबिक, उनकी 22 वर्षीय बेटी छह अक्टूबर को ब्यूटी पार्लर जाने के लिए घर से निकली थी। वह शाम तक भी घर नहीं लौटी। स्वजन ने आसपास में पता किया तो जानकारी मिली एक युवक के साथ उसे देखा गया है। वे उस युवक के घर गए तो वह भी नहीं मिला। परेशान आकर उन्होंने थाने में शिकायत दी। एसीपी ने बताया कि आरोपी अभिषेक पर केस दर्ज किया गया है। जल्द युवती की सकुशल बरामदगी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *