मोदीनगर : कोतवाली क्षेत्र की एक कालोनी से 22 वर्षीय युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों का आरोप है कि वह घर से एक लाख रुपये व जेवर लेकर एक युवक के साथ फरार हो गई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एक कालोनी के व्यक्ति के मुताबिक, 14 जुलाई की रात उनकी बेटी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। काफी खोजबीन की लेकिन पता नहीं चला। इस बीच घर से जेवर व नकदी भी गायब मिली। स्वजन का आरोप है कि एक युवक के साथ युवती गई है। वह भी साथ में जेवर व नकदी ले गए हैं। एसीपी ने बताया कि अंकित जाटव, चंद्रकिरण, मुकेश, अंशु व रोहित पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
