गाजियाबाद मसूरी के गांव नूरपुर में हथियारबंद बदमाशों ने मावा कारोबारी की पुत्रवधू को गन प्वाइंट पर लेकर करीब तीन लाख रुपये के जेवर और 15 हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने महिला के मुंह में कपड़ा ठूसकर पीटा। जिससे वह बेहोश हो गई। होश आने पर पीड़िता ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। गौर करने की बात यह है कि पुलिस ने लूट को चोरी में दर्ज किया है। परिवार में पत्नी के अलावा चार बेटे हैं। 15 अगस्त की रात 2 बजे तक मावा तैयार करने के बाद वह और उनकी पत्नी मकान के बराबर वाले घेर में सो गए, जबकि अन्य परिजन घर में सोए हुए थे। लियाकत के मुताबिक सोमवार तड़के दो नकाबपोश बदमाश छत के रास्ते घर में घुसे और उनकी पुत्रवधू के कमरे में पहुंचकर उसे गन प्वाइंट पर ले लिया। पुत्रवधू ने विरोध किया तो बदमाशों ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और मारपीट करते हुए अलमारी की चाबी ले ली। इसके बाद करीब तीन लाख रुपये के जेवर और 15 हजार रुपये लूट लिए।

छत के रास्ते फरार हो गए। कुछ देर बाद होश आने पर साबरीन ने अन्य कमरों में सो रहे परिजनों को घटना बताई। शोरशराबा सुन पड़ोसी भी इकट्ठा हो गए। लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने बदलवाई तहरीर पीड़ित कारोबारी का कहना है कि उन्होंने घटना की तहरीर मसूरी थाने में दी, लेकिन पुलिस ने लूट की रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पुलिस ने तहरीर बदलवाकर चोरी का केस दर्ज किया। मसूरी एसएचओ शैलेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर ही रिपोर्ट दर्ज की गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *