Ghaziabad । राजनगर में नजर आए तेंदुए को पकड़ने के लिए तीसरे दिन वन विभाग ने पिंजरा लगाया। खोजबीन का अभियान जारी है। अधिकारियों का कहना है कि तेंदुआ शहर से बाहर जाने की संभावना है। वह केवल एक ही सीसीटीवी फुटेज में तीन बार दिखाई दिया है। वह एक घर की तरफ जा रहा है, फिर वहां से वापस हुआ। कुछ सेकेंड में फिर साइड में जाता दिखा। उसके बाद वह दिखाई नहीं दिया है। 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा चुके हैं, लेकिन वह कहीं नजर नहीं आया।
मंगलवार की रात करीब दो बजे राजनगर सेक्टर 13 में सीसीटीवी में तेंदुआ कैद होने के बाद वन विभाग के अधिकारियों सर्च अभियान चलाया। चार दिन बीतने के बाद भी शुक्रवार को तेंदुए का कुछ पता नहीं चला है। वन विभाग की टीम ने राजनगर, संजयनगर, एएलटी, रईसपुर गांव, कमला नेहरूनगर, इंग्राहम इंस्टीट्यूट में तलाश की गई। इसके अलावा विभाग ने इन क्षेत्रों में लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि बच्चे और बुजुर्ग घरों से बाहर न निकलें। अंधेरा होने पर डंडा लेकर घर के बाहर जाएं। लोग घरों के बाहर की लाइटों को जलाकर रखें, जिससे तेंदुआ दिखाई दे सके।
