गाजियाबाद। मधुबन बापूधाम की युवती ने अपने पूर्व सहकर्मी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने उससे दो लाख रुपये भी हड़प लिए। घर जाकर शादी की बात कहने पर आरोपी के माता-पिता ने भी उसे धमकी दे डाली। बृहस्पतिवार को पीड़िता ने आरोपी व उसके-माता के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
युवती ने पुलिस को बताया कि एक दिन धर्मेंद्र ने उसके सामने शादी का प्रस्ताव रख दिया, जिसे उसने स्वीकार कर लिया। इसके बाद वह लगातार शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाता रहा। बातों में फंसाकर धर्मेंद्र ने उससे दो लाख रुपये भी हड़प लिए। शादी का दबाव डालने पर उसने बात करनी बंद कर दी। वह उसके घर गई तो उसके मां-बाप ने गाली-गलौज करते हुए उसे धमकी दी। मधुबन बापूधाम एसएचओ देवपाल पुंडीर ने बताया कि धर्मेंद्र के खिलाफ दुष्कर्म और उसके माता-पिता पर धमकी देने का केस दर्ज कर लिया गया है। धर्मेंद्र फरार चल रहा है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *