-शहर में कई जगहों पर सजाए गए गणपति पंडाल

मोदीनगर

गणपति महोत्सव शनिवार से शुरू हो गया। शहर में जगह-जगह पर गणपति विराजे। विधि-विधान से गणपति का पूजन किया गया। कई जगहों पर फूल व लाइटों से पंडाल सजाए गए। शाम को आरती हुई। भगवान को भोग लगाकर प्रसाद का वितरण किया गया। गणपति महोत्सव को लेकर लोगों में उत्साह दिखा। पूजन कर लोगों ने अपनी मनोकामना मांगी। शुक्रवार से ही लोग गणेश महोत्सव को लेकर तैयारियों में जुटे थे। खासकर युवाओं में अधिक उत्साह दिखा। शहर की अधिकांश कालोनियों में पंडाल की शुक्रवार से ही तैयारी चल रही थी। टैंट व स्टैंड आदि लगाकर गणपति को विराजित करने का इंतजार था। शनिवार को गणपति विराजित किये गए। विधि-विधान से पूजन हुआ। मोदीनगर की देवेंद्रपुरी व हरमुखपुरी कालोनी में विशाल आयोजन हुए हैं। इसके अलावा गोविंदपुरी, भूपेंद्रपुरी, सीकरी समेत अन्य जगहों पर भी पंडाल लगाए गए हैं। अधिकांश लोगों ने अपने घर पर भी गणपति का स्वागत किया। छोटी मूर्तियां घर में विराजित की गई। सुबह से ही वर्षा हो रही थी। लेकिन दोपहर बाद बाजारों में श्रद्धालुओं की भीड़ दिखी।
बाजारों में गणेश महोत्सव का उत्साह
-बाजारों में गणेश महोत्सव का उत्साह दिखा। बच्चे गणपति बप्पा को घर लाने के लिए आकर्षक प्रतिमाओं को पसंद करते दिखे। गोविंदपुरी तहसील के सामने, साई मंदिर के पास समेत अन्य जगहों पर प्रतिमाओं की खरीदारी के लिए भीड़ नजर आई। गणेश मंडप सजाने के लिए फूल, केले के पत्ते, आम के पत्ते, अशोक के पत्ते, कमल के फूल की भी जमकर बिक्री हुई। उधर, शहर के प्रमुख मिष्ठान के प्रतिष्ठानों पर गणेश महोत्सव के लिए विशेष प्रकार के मोदक, बूंदी व बेसन के लड्डू भी उपलब्ध रहे। लोगों ने जमकर खरीदारी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *